उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand रोडवेज को मिली 59 नई बसें, CM ने दिखाई हरी झंडी|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई साधारण बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीएस-06 उत्सर्जन मानकों वाली इन बसों के बेड़े में शामिल होने से प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। विशेष रूप से पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। कहा कि प्रदेश के अंतिम छोर के गांवों तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए सड़क संपर्क के साथ मजबूत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई बसों से विभिन्न क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और स्थानीय निवासियों के साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। बीएस-06 मानकों वाली ये बसें पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देंगी। सीएम ने परिवहन विभाग और निगम के कार्मिकों को कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर परिवहन सुविधाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

नई बसों में से नैनीताल मंडल को 19, टनकपुर मंडल को 20 और देहरादून मंडल को 20 बसें आवंटित की गई हैं। इनका संचालन जरूरत के अनुसार विभिन्न मार्गों पर किया जाएगा। वर्तमान में परिवहन निगम के बेड़े में कुल 1,276 बसें संचालित हैं। इनमें निगम की अपनी 891 और 385 अनुबंधित बसें शामिल हैं।

ad12

इस अवसर पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, समाज कल्याण मंत्री खजान दास, विधायक भूपाल राम टम्टा, सचिव एवं परिवहन आयुक्त रविनाथ रामन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *