उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…अगले साल होगी 100 माइल्स हिमालयन अल्ट्रा रन |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पिथौरागढ़, अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल होकर 70 और 42 किमी दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया। रन में देशभर से आए धावकों ने उच्च हिमालयी की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

रविवार को गुंजी पहुंचने पर रं समुदाय ने मुख्यमंत्री धामी का पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत किया। सीएम ने कहा कि आदि कैलाश परिक्रमा रन साहस, संकल्प, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति की परीक्षा है। कठिन रास्तों, विषम मौसम और सीमित ऑक्सीजन वाले क्षेत्र में दौड़ना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए भारतीय सेना, आईटीबीपी और एसएसबी को सराहा, साथ ही अधिकारियों और जवानों सम्मानित भी किया।

सीएम धामी ने बताया कि वर्ष 2025 में आयोजित दौड़ के पहले संस्करण में 700 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया था। कहा कि इस आयोजन से आदि कैलाश क्षेत्र को साहसिक पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान मिली है। इस वर्ष इनर लाइन परमिट की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सीमांत गांवों को प्रथम गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है। पर्यटन गतिविधियों से होम स्टे संचालकों, स्थानीय गाइडों, परिवहन व्यवसायियों और होटल कारोबारियों को लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले वर्ष मई के पहले हफ्ते ‘100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन’ आयोजित की जाएगी। जो कि लगभग 5,600 मीटर की ऊंचाई पर माणा पास से शुरू होकर बदरीनाथ और जोशीमठ होते हुए औली तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ट्रेकिंग, पर्वतारोहण, रिवर राफ्टिंग, कयाकिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेन साइक्लिंग और एंगलिंग जैसी साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

ad12

इस अवसर पर उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष अशोक सिंह नबियाल, सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, भारतीय सेना, आईटीबीपी और एसएसबी के अधिकारियों व जवानों समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *