उत्तराखंडसंपादकीय

डॉ. धन सिंह ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास |Click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

श्रीनगर (गढ़वाल), अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के पहले दिन ग्राम कनकोट में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने ग्राम नौगांव पज्याणा और कनकोट में ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।

डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। गांवों तक विकास योजनाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। बताया कि खण्डगांव से सौलसैण तक दो किमी मोटर मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। खण्डगांव के पैदल मार्ग और कनकोट में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। कनकोट और धौलाण के बीच पंचायत भवन की सुरक्षा के लिए भी सात लाख रुपये खर्च होंगे।

भ्रमण के दौरान मंत्री ने ग्रामीणों को कंडारस्यूं पंपिंग योजना, राहु मंदिर की कलश यात्रा और बूंखाल कालिका माता मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में जनभागीदारी से स्थानीय परंपराओं को मजबूती मिलती है। वहीं, ग्राम कोटी, बगेली और सलोन के महिला मंगल दलों को संस्कृति सामग्री भी वितरित की गई।

ad12

मौके पर जिला सहकारी बैंक कोटद्वार के अध्यक्ष पंकज रावत, उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष मातवर सिंह रावत, विजय रौथाण, कमल कंडवाल, मनवर सिंह रावत, वीरेंद्र रावत, गणेश राठी, राम सिंह रावत, आनंद नेगी, कमल नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *