जय भोलेनाथ| भोले भंडारी के दरबार में टेका माथा| लिया प्रसाद| अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग


भगवान भोलेनाथ की आराधना व उपासना को समर्पित सावन माह में धर्म-अध्यात्म का रंग गाढ़ा हो रखा है। मन-मंदिर में भक्ति की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित हो रखी है और हो रही है धर्म की जय-जयकार। इस क्रम में लालढांग क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी रविवार को बम-बम भोलेनाथ के जयकारों व जयघोषों की दिव्य ध्वनि से भक्ति रस और भी गाढ़ हो चला। इस शिवालय में आयोजित भंडारे में शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और भोलेनाथ के दरबार में मन-वांछित फल की कामना की।


धार्मिक अनुष्ठान का श्रीगणेश कन्या पूजन व जिमाई के साथ हुयी। असीम आस्था व विश्वास के साथ भक्तों ने बाबा के दरबार में माथा टेका।
शिव मंदिर प्राचीन काल का शिव मंदिर है। मान्यता है कि यहां पर जो भी मन्नत मांगता है उसकी मन्नत भोले बाबा जरूर पूरी करते हैं। साथ ही यहां पर सावन में हर सोमवार को भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिसमें काफी संख्या में लोग एकत्रित होते है।

ad12


सतेंदर उपाध्याय शिवम उपाध्याय हिमांशु उपाध्याय जितेंद्र उपाध्याय धर्मेंद्र उपाध्याय कपिल उपाध्याय सागर उपाध्याय आदि ने भंडारे का आयोजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *