Laldhang Samachar…..चिड़ियापुर बॉर्डर पर नवनिर्मित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का शुभारंभ, यूपी-उत्तराखंड सीमा पर बढ़ेगी सुरक्षा|गीता जोशी की Report.. देखिये Video

श्यामपुर/लालढांग (सिटी लाइव टुडे):
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग स्थित चिड़ियापुर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोमवार को नवनिर्मित ‘रिपोर्टिंग पुलिस चौकी’ का भव्य उद्घाटन किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की गरिमामयी मौजूदगी में एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक निशा यादव ने फीता काटकर चौकी का आधिकारिक शुभारंभ किया। यह नई चौकी कोतवाली श्यामपुर के अंतर्गत संचालित होगी। कार्यक्रम का सफल आयोजन कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।

स्थायी भवन मिलने से पुलिस कामकाज और जनता को मिलेगी राहत
आपको बता दें कि चिड़ियापुर बॉर्डर पर पहले से पुलिस चेकपोस्ट संचालित हो रही थी, लेकिन अब यहाँ रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के लिए एक आधुनिक और स्थायी भवन तैयार किया गया है। उद्घाटन से पहले विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन किया गया। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित इस अति-व्यस्त मार्ग पर स्थायी पुलिस चौकी बनने से पुलिसकर्मियों को प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था से जुड़े कामकाज करने में सुगमता होगी। इसके साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को भी अपनी शिकायतों व पुलिस से संपर्क करने के लिए एक निश्चित और सुलभ स्थान मिल गया है।

गरिमापूर्ण उपस्थिति
उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस विभाग और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसपी दीपक सिंह, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, चंडीघाट चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर, लालढांग चौकी प्रभारी गगन मैठाणी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कंडारी, एएसआई रविंदर गौड़ और दरम्यान सिंह रावत सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।


इसके अतिरिक्त, एनएचएआई के परियोजना निदेशक शंकेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, ग्राम प्रधान देवेंद्र नेगी, योगेश चौहान, कमलेश द्विवेदी, हंस जैन और मैसर्स के एमडी पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
