उत्तराखंडसंपादकीय

Pauri में जल्द शुरू होगा इको एडवेंचर पार्क|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी, अक्टूबर। जनपद मुख्यालय स्थित इको एडवेंचर पार्क को साहसिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिला योजना के तहत पार्क में आधुनिक जनसुविधाएं, बच्चों के मनोरंजन के साधन और पर्यटकों के लिए आकर्षक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने दो सप्ताह में टिकट काउंटर का निर्माण पूरा करने को कहा। उन्होंने पार्क में बैठने के लिए बेंच लगाने, खाली स्थानों पर फूल-पौधे विकसित करने, वृक्षों को आकर्षक रंगों से सजाने और रास्तों पर रंग-रोगन व रेलिंग लगाने के निर्देश भी दिए। परिसर की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी पर कांटेदार तार लगाने और आवश्यक स्थानों पर साइनेज स्थापित करने को भी कहा।

पार्क में निर्माणाधीन कैफे का निरीक्षण करते हुए उन्होंने दीवारों और फर्श को टिकाऊ बनाने और सीलन से बचाव के उपाय करने पर जोर दिया। कैफे में लकड़ी का फर्नीचर लगाने और इसकी साज-सज्जा आकर्षक बनाने को कहा, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके।

साहसिक गतिविधियों के सुरक्षित संचालन के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अधिकारियों को पौड़ी और पालकोट स्थित इको एडवेंचर पार्कों का निरीक्षण कर आवश्यक जांच करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्युत पोल लगाने और बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी करने को कहा। पार्किंग सुविधा बेहतर बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने तथा संबंधित निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने पार्क में बच्चों के लिए झूले और ओपन जिम के उपकरण स्थापित करने को भी कहा। कहा कि पार्क का विकास इस तरह किया जाए, जिससे पर्यटकों को प्रकृति के बीच रोमांचक गतिविधियों का अनुभव मिले और स्थानीय परिवारों को भी मनोरंजन एवं व्यायाम की सुविधाएं उपलब्ध हों।

उन्होंने सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया, ताकि पार्क का संचालन जल्द शुरू किया जा सके। इको एडवेंचर पार्क के विकसित होने से पौड़ी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और जनपद को एक नए पर्यटन आकर्षण के रूप में पहचान मिलने की उम्मीद है।

ad12

मौके पर वन पंचायत पौड़ी-कांडई के सरपंच बकुल रावत, पंच नरेंद्र नेगी, सुनील नेगी, संतन सिंह नेगी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई धीरज सैनी, जिला पर्यटन अधिकारी कमल किशोर जोशी, एबीडीओ धनपाल नेगी, कनिष्ठ अभियंता वीबीजीरामजी उपेंद्र शाह आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *