Uttarakhand News….कलश यात्रा के साथ पंचम श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ |विजय कश्यप की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
रायवाला, अक्टूबर। लोक कल्याण समिति (पंजीकृत), प्रतीतनगर, रायवाला की ओर से आयोजित पंचम श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ गणेश पूजन, मंच पूजन एवं शस्त्र पूजन संपन्न कराया गया।

लोक कल्याण समिति के प्रवक्ता एवं श्रीरामलीला महोत्सव के मुख्य मंच उद्घोषक विरेन्द्र नौटियाल (वीरू) ने बताया कि समिति एवं श्रीराम भक्तों के सहयोग से पंडित संजय सेमवाल ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। पूजन के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ।

उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर को होने वाली श्रीरामलीला में शिव-पार्वती एवं गणेश संवाद, गणेश पूजन, नारद मोह और श्रवण लीला का मंचन प्रमुख आकर्षण रहेगा। उन्होंने कहा कि श्रीरामलीला महोत्सव का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना


कार्यक्रम में लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष गंगाधर गौड़, उपाध्यक्ष बालेन्द्र सिंह नेगी, सचिव नरेश थपलियाल, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवाड़ी, प्रवक्ता विरेन्द्र नौटियाल, महिला कल्याण सचिव अंजू बडोला, सह सचिव देवकी सुवेदी तथा सदस्य राम सिंह, नवीन चमोली और नितेश चमोली उपस्थित रहे।


इसके अलावा रामलीला निर्देशक महेन्द्र राणा सहित गोपाल सेमवाल, राजेन्द्र प्रसाद तिवाड़ी, रुचि सती, मुकेश डंगवाल, रोहित, सन्नी, सुनील तिवाड़ी, आयुष जोशी, सुभाष, रेखा पंत, अनिल पंत, लीला शर्मा, माया डबराल, सुषमा, ए.के. सिंह, उमा जोशी और रेखा थपलियाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
