उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand Samachar….महाराज ने सिमोग में किए शिलगुर विजट महाराज के दर्शन |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, अक्टूबर। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को जौनसार-बावर के सिमोग में शिलगुर विजट महाराज के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं उन्होंने टौंस वैली युवा विकास समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग किया।

मंत्री महाराज ने कहा कि दशहरा पर्व पर सिरमौर और शिमला जिलों की सीमा पर स्थित सराहण व चूड़धार से आराध्य देव शिरगुल महाराज का सिमोग पहुंचना श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व है।

उन्होंने कहा कि शिरगुल महाराज के दर्शन के लिए उत्तराखंड के साथ हिमाचल प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह आयोजन क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है। उत्सव के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजे स्थानीय लोगों का ढोल-दमाऊ की थाप पर लोकनृत्य जौनसारी संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत करता है।

ad12

इस अवसर पर भीम सिंह चौहान, जबर सिंह नेगी, डॉ श्याम कुंवर, शांति चौहान, अमित नगी, गीता राम शर्मा, संत राम चौहान, सूरत सिंह चौहान, केशर सिंह चौहान, बीर सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *