उत्तराखंडसंपादकीय

Dehradun: SIR में छूटे पात्र वोटर के लिए एक और मौका |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, अक्टूबर। एसआईआर अभियान में छूटे पात्र मतदाताओं को जोड़ने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसको लेकर डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम चौहान ने बताया कि 08 अक्टूबर से तीन दिनों के लिए बूथ स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित वोटर को नियमानुसार शामिल करने की कार्यवाही की जाएगी। जिसके बाद 12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे।

उन्होंने ईआरओ को अभियान में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ टेबल-टॉप बैठक आयोजित कर अभियान की प्रक्रिया, दायित्व और समय-सारणी की जानकारी देने को कहा गया।

डॉ. चौहान ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के साथ सूची को अपडेट करना है। इसके लिए बूथ से लेकर घर-घर सत्यापन तक निगरानी की जाए। प्राप्त आवेदनों और फॉर्म-6 की नियमानुसार जांच कर कार्यवाही हो।

ad12

बैठक में सीडीओ अभिनव शाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली, कांग्रेस से जसविन्दर सिंह गोगी, सीपीआई (एम) से अनंत आकाश, आम आदमी पार्टी से कमल राणा, कांग्रेस के सनील जायसवाल के अलावा सबंधित अधिकारी ऑनलाइन जुड़े रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *