उत्तराखंडसंस्कृति

Uttarakhand News…मसूरी शरदोत्सव 2026 का रंगारंग आगाज |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मसूरी (देहरादून), अक्टूबर। पर्यटन नगरी मसूरी में मंगलवार को पांच दिवसीय ‘मसूरी शरदोत्सव-2026’ का रंगारंग आगाज हो गया। गांधी चौक पर डीएम डॉ. आशीष चौहान और पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने ध्वजारोहण कर शरदोत्सव का शुभारंभ किया।

उद्घाटन अवसर पर बारिश, कोहरे और ठंडी हवाओं के बीच स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। टाउनहॉल में बसंती बिष्ट ने पारंपरिक जागर से उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक दिखाई। वहीं ‘पांडवाज’ बैंड ने पारंपरिक और पाश्चात्य वाद्ययंत्रों के साथ गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

ad12

शरदोत्सव में पहले दिन एमपीजी कॉलेज में मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा स्नूकर प्रतियोगिता आयोजित की गई। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, एसडीएम राहुल आनंद, जसोदा शर्मा, ईओ गौरव भसीन, गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, पवन थलवाल, रणवीर कंडारी, संजय अग्रवाल, कुशाल राणा आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *