उत्तराखंडसंपादकीय

Pauri News…बीरोंखाल में 120 करोड़ की परियोजनाओं पर काम |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

बीरोंखाल (पौड़ी गढ़वाल), अक्टूबर। विकासखंड बीरोंखाल में जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना (जलागम) के तहत वर्ष 2024 से 2030 तक करीब 120 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है। क्षेत्र की 78 में से 68 ग्राम पंचायतों में परियोजना के तहत विभिन्न कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

यह बात कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बहुउद्देशीय शिविर के शुभारंभ पर दी। बताया कि परियोजना के तहत अब तक सिंचाई के लिए 12 एलडीपीई टैंक, सात वाटर हार्वेस्टिंग टैंक, ड्रिप सिंचाई की 10 प्रदर्शन इकाइयां, सब्जी उत्पादन की 30 और मल्चिंग की 57 प्रदर्शन इकाइयां स्थापित की गई हैं।

रबी फसल के लिए 45 हेक्टेयर और खरीफ फसल के लिए 102 हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों के बीज वितरित किए गए हैं। सब्जी व मसाला उत्पादन के लिए 25 हेक्टेयर क्षेत्र में बीज उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा नौ वर्मी कम्पोस्ट, 21 बायो-कम्पोस्ट इकाइयां और 90 पॉलीटनल स्थापित किए गए हैं।

महाराज ने 1.34 करोड़ की लागत से राइंका बीरोंखाल के नवीन भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने राप्रा विद्यालय के 21.4 लाख रुपये के नवीन भवन और रसिया महादेव में 3.85 करोड़ रुपये से निर्मित 24 शैय्याओं वाले पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण भी किया। साथ ही विधायक निधि से दो संपर्क मार्गों के लिए सात लाख रुपये देने की घोषणा की।

ad12

मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख कुलदीप, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत, मंडल अध्यक्ष ओमपाल, यशवन्त विष्ट, प्रेमसिंह नेगी, दर्शनसिंह रिगोड़ा, यशपाल गोरला, कुलदीप बिष्ट, नीलम रावत, ग्राम प्रधान अन्जली देवी, रविन्द्र, बीडीसी प्रिया देवी, एसडीएम कृष्णा त्रिपाठी, बीसीओ वर्षा भारद्वाज, बीरेन्द्र रावत, वीएम आर्य, गणेश पोखरियाल, मुनीराम लखेड़ा, रमेश, सुदर्शन सिंह बुटोला, शान्ति देवी, बीना देवी, सिताव सिंह, पूजा त्रिपाठी, दीपा देवी, गबर सिंह, विजय चौधरी, नरेन्द्र मोहन त्रिपाठी, वीरेन्द्र रावत, नीलम रावत, संध्या देवी, सुमिता आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *