उत्तराखंडसंपादकीय

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री मदन कौशिक| Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, अगस्त। आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक और विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल ने गौहरीमाफी और रायवाला के बाढ़ व जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने भू-कटाव, जलभराव और क्षतिग्रस्त पुलिया की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों से सभी जरूरी जानकारियां तलब की।

कौशिक और अग्रवाल ने गौहरीमाफी में सौंग नदी से हो रहे भू-कटाव और आवासीय क्षेत्र में नदी के पानी के आने की समस्या का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र में किए गए सुरक्षात्मक कार्यों की जानकारी ली। साथ ही तत्काल जरूरी कदम उठाने को कहा।

रायवाला खेल मैदान के समीप सुसुवा नदी के कारण क्षतिग्रस्त पुलिया को लेकर उन्होंने सिंचाई विभाग को पुनर्निर्माण व मरम्मत के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। रायवाला के अड़वाणी प्लॉट क्षेत्र में जलभराव पर कौशिक ने मानसून के दौरान पंपिंग से जल निकासी कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्थायी समाधान के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान तहसील प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

ad12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *