उत्तराखंडसंपादकीय

Laldhang News….श्यामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ, शनिवार से OPD शुरू|गीता जोशी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-गीता जोशी, लालढांग

क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में श्यामपुर में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया। इस केंद्र में शनिवार से ओपीडी सेवाएं शुरू हो जाएंगी, जिससे स्थानीय लोगों को इलाज के लिए अब दूर-दराज नहीं भटकना पड़ेगा। साथ ही, भविष्य में इस केंद्र को ट्रामा सेंटर के रूप में भी उपयोग में लाए जाने की योजना है।

दो साल से था तैयार, अब मिली सौगात

जानकारी के अनुसार, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने अपने कार्यकाल के दौरान वर्ष 2022 में श्यामपुर में इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को स्वीकृत कराया था। स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार हुए दो साल बीत चुके थे, लेकिन इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया था।

क्षेत्र के मरीजों की समस्याओं और गंभीर स्थिति को देखते हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने मामले की पूरी जानकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे को दी। सचिव ने इस पर तत्काल संज्ञान लिया और हरिद्वार के तमाम स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ खुद श्यामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जिसके बाद उद्घाटन की औपचारिकता पूरी की गई।

अधिकारियों ने दी व्यवस्थाओं की जानकारी

उद्घाटन के दौरान हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. आर.के. सिंह, मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष दत्त, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. महिमानंद जोशी और अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने स्वास्थ्य सचिव को केंद्र की सभी व्यवस्थाओं से अवगत कराया।

स्वामी यतीश्वरानंद ने साधा निशाना, जल्द शुरू होगा झूला पुल

इस अवसर पर स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने राजनीतिक तंज कसते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते देख कुछ लोग बिना किसी जनहित कार्य के केवल जनता को बहकाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता सब जानती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही रवसान नदी पर झूला पुल का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

ad12

ये रहे मौजूद

इस दौरान ग्राम प्रधान श्यामपुर योगेश चौहान, ग्राम प्रधान सजनपुर पीली सुनील पाल, गाजीवाली प्रधान देवेंद्र नेगी, मण्डल महामंत्री सुनील पाल, सीमा चौहान, अजय चौधरी, राकेश, अतर सिंह, सहदेव चौधरी, गजेंद्र पाल, सीमा चौहान, नरेश यादव, नीरज डंडरियाल, भुवन काला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *