उत्तराखंडसंपादकीय

पश्मी में सतपाल महाराज ने की महासू महाराज की पूजा|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

विकासनगर (देहरादून)। सूबे के धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज सोमवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र स्थित पश्मी गांव पहुंचे। उन्होंने यहां न्याय के देवता छत्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शन कर उत्तराखंड, हिमाचल और देश की समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि छत्रधारी चालदा महासू महाराज जौनसार-बावर और हिमाचल के ट्रांस-गिरी क्षेत्र के लाखों लोगों के आराध्य हैं। उन्हें न्याय का देवता माना जाता है, सदियों से श्रद्धालु उनकी पूजा करते आ रहे हैं।

महासू महाराज की प्रवास यात्रा उत्तराखंड के दसऊ गांव से शुरू होकर टौंस नदी पार करते हुए करीब 70 किलोमीटर की छह दिवसीय पैदल यात्रा के बाद पश्मी पहुंची। यहां करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बने मंदिर में महाराज एक वर्ष के लिए विराजमान हुए हैं।

ad12

मंदिर समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं ने ढोल-दमाऊं व फूल-मालाओं से सतपाल महाराज का स्वागत किया। उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं और भंडारे का भी जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *