उत्तराखंडसंपादकीय

चारधाम यात्राः श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख के पार |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, सितम्बर। चारधाम यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। 12 सितंबर तक 147 दिनों की यात्रा में 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधामों के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में 45 लाख 09 हजार 324 श्रद्धालु पहुंचे थे। इस तरह इस बार संख्या 5 लाख 19 हजार 173 अधिक है।

गंगोत्री धाम में पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 7 लाख 84 हजार 321 पहुंच गई है। इससे पहले वर्ष 2022 में 7 लाख 81 हजार 961, 2025 में 7 लाख 58 हजार 249 और 2023 में 7 लाख 12 हजार 749 श्रद्धालु पहुंचे थे। यमुनोत्री धाम में भी इस बार 7 लाख 03 हजार 302 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि वर्ष 2025 में यहां सर्वाधिक 6 लाख 44 हजार 637 श्रद्धालु पहुंचे थे।

बदरीनाथ धाम में 12 सितंबर तक 17 लाख 28 हजार 578 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 3 लाख 45 हजार 733 अधिक है। हेमकुंड साहिब में भी अब तक 3 लाख 19 हजार 135 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

ad12

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा का पहला चरण सफल रहा है। दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कहा कि सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी समेत यात्रा से जुड़े जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *