उत्तराखंडसंपादकीय

दलित विरोधी मानसिकता वालों पर हो कार्रवाईः रमोला |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

रायवाला (ऋषिकेश),हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कथित शुद्धिकरण का मामला गर्म है। कांग्रेसजनों ने रायवाला कोतवाली में शिकायती पत्र सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला और ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर बेंदवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण को दलित विरोधी मानसिकता बताया। आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस समर्थित लोग हर जाति वर्ग को अपमानित करने का काम कर रहे हैं।

उन्हांने कहा कि घटना के कई दिन बाद भी दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भी दोषियों के पक्ष में बयान द रहे हैं। जिससे साफ है कि दलितों को अपमानित करने वाला से कृत्य इन्हीं के इशारे पर किया गया है।

उन्होंने कहा कि जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दलितों को न्याय दिलाने और दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने को आवाज उठाई तो उन्हीं कि खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।

कांग्रेस रायवाला ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल रमोला और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में  भेदभाव और वैमनस्य को बढ़ावा देती हैं। कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी नेता या समुदाय का सार्वजनिक रूप से अपमान करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।

ad12

मौके पर दीपा चमोली, मंजू क्षेत्री, मनोज गुसाईं, उप प्रधान कुंवर सिंह गुसाईं, गजेंद्र विक्रम शाही, सूरत रांगड़, बीडीसी राजेंद्र तिवारी, अंकित खंकरियाल, नवीन, राजीव यादव, यशपाल राणा, विवेक रावत, कमल राणा, क्षेत्र बहादुर मल्ल, त्रिलोक सिंह, राजेश नेगी, संदीप खंतवाल, हरभजन चौहान, रोहित नेगी, क्षेत्र बहादुर मल्ल, फारुख, सोहेल खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *