उत्तराखंडसंपादकीय

Dehradun News….30 सितंबर तक करें छात्रवृत्ति के लिए आवेदन|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून,  राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर मौजूदा शैक्षणिक सत्र के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। समाज कल्याण विभाग ने जनपद में सभी शिक्षण संस्थानों को पात्र विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने संस्थानों के प्रधानाचार्यों व प्राचार्यों से छात्रवृत्ति की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाने और आवेदन समय से कराने को कहा है। स्पष्ट किया कि किसी पात्र विद्यार्थी का आवेदन नहीं होने की जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की होगी।

विभाग के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) और दिव्यांग वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाना प्राथमिकता है।

ad12

संस्थानों को आवेदन के साथ सत्यापन और अन्य आवश्यक प्रक्रिया भी समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। तकनीकी समस्या के समाधान के लिए ऑनलाइन सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *