Rishikesh News.. बंगाला नाले पर ₹316.51 लाख में बनेगा पुल |Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
ऋषिकेश, अगस्त। भट्टोंवाला में बंगाला नाले पर पुल निर्माण के लिए ₹316.51 लाख की वित्तीय मंजूरी मिल गई है। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि इसके लिए उनके द्वारा लगातार प्रयास किए गए।

अग्रवाल ने बताया कि भट्टोंवाला के वार्ड तीन में लगभग 30 स्पान का गार्डर पुल बनने से कई वार्ड आपस में सीधे जुड़ जाएंगे। कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासी बंगाला नाले पर पुल निर्माण की मांग कर रहे थे।

उन्होंने पुल निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार जताया। उम्मीद की कि यह पुल भट्टोंवाला क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।
