उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…युद्धस्तर पर शुरू करें सड़कों की रिपेयरिंगः CM|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में निकायों और ग्रामीण इलाकों की सड़कों को दुरुस्त करने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई समेत विभिन्न विभागों व संस्थाओं के अधीन सड़कों को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। पीएमजीएसवाई के अंतर्गत निर्मित पुरानी सड़कों जिनकी अनुरक्षण अवधि समाप्त हो चुकी है और जिनका नियमित रखरखाव नहीं हो पा रहा है, उनको दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार की ओर से आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क सुधार के कार्य एक साथ युद्धस्तर पर शुरू किए जाने चाहिए। इसके लिए संबंधित विभाग अभी से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करते हुए निविदा प्रक्रिया अभी पूर्ण कर लें, ताकि बारिश समाप्त होने के बाद निर्माण व मरम्मत कार्य शुरू करने में किसी प्रकार का विलंब न हो।

मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए स्थानीय निकायों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ताकि निकाय क्षेत्रों की सड़कों को भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा सके।

ad12

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री और वह स्वयं अक्टूबर माह से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का सड़क मार्ग से भ्रमण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को बेहतर और सुगम बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *