उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand…….और जब पानी की टंकी में चढ़े मेडिकल के छात्र|Click कर जानिये फिर क्या हुआ

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


देहरादून। बात ज्यादा पुरानी नहीं है। दो-तीन दिन पुरानी ही है।उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में बीएएमएस (2019-2022 बैच) के छात्रों ने सोमवार को परीक्षा परिणाम जारी करने और लंबित परीक्षाएं जल्द कराने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि तीन छात्र पेट्रोल की बोतल लेकर परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने कुलसचिव से मौके पर वार्ता की मांग की और एक घंटे का अल्टीमेटम देते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी।

ad12


छात्रों का आरोप है कि कई विद्यार्थियों के परिणाम करीब ढाई साल से अटके हैं, जिससे आगे की परीक्षाएं और करियर प्रभावित हो रहा है। लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद समय पर परिणाम न मिलने से उनका शैक्षणिक भविष्य अधर में लटक गया है। एक माह में यह दूसरी बार है जब छात्र टंकी पर चढ़कर विरोध जता रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *