अपराधउत्तराखंड

Laldhang News….अलग-अलग मामलों में 6 गिरफ्तार| गीता जोशी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-गीता जोशी, लालढांग
पुलिस ने ग्राम अन्दरपीली में शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के दृष्टिगत त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने श्यामपुर पुलिस द्वारा पारिवारिक जमीनी विवाद को लेकर लगातार लड़ाई-झगड़ा कर गांव का माहौल खराब करने के आरोप में 03 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अन्दरपीली मामले में इनको गिरफ्तार किया गया है।

1शमशेर पुत्र अली शेर, निवासी ग्राम ढालवाली, अन्दरपीली, थाना श्यामपुर, हरिद्वार, उम्र 48 वर्ष।
2 इरशाद अली पुत्र शमशेर, निवासी ग्राम ढालवाली, अन्दरपीली, थाना श्यामपुर, हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष।

3 बिक्कू पुत्र अली शेर, निवासी ग्राम ढालवाली, अन्दरपीली, थाना श्यामपुर, हरिद्वार, उम्र 48 वर्ष।

पुलिस टीम

1 उ0नि0 देवेंद्र सिंह यादव
2 का0 चालक मोहन सिंह रावत
3 हो0गा0 2310 नितिन चैहान
4 हो0गा0 2339 विनोद रावत
इसके अलावा पारिववारिक जमीनी विववाद मामले में जिनको गिरफ्तार किया गया है वह मामला इस प्रकार है

अधीक्षक हरिद्वार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष श्यामपुर के दिशा-निर्देशन में कोतवाली श्यामपुर पुलिस द्वारा पारिवारिक जमीनी विवाद को लेकर लगातार लड़ाई-झगड़ा कर गांव का माहौल खराब करने वाले 03 अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 29.07.2026 को वादिया श्रीमती नाजिरा पत्नी शाहनवाज, निवासी ग्राम नलोवाला, कोतवाली श्यामपुर, जनपद हरिद्वार द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्तगण नूर मोहम्मद, रफी एवं आरिफ, निवासीगण ग्राम नलोवाला के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देने तथा वादिया के साथ गलत नीयत से हाथ फेरने एवं मुंह पर मुक्का मारकर घायल करने के संबंध में मु0अ0सं0- 86ध्2026, धारा 3(5), 115(2), 352, 351(2), 74 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की विवेचना म0उ0नि0 रचना पठानिया द्वारा की जा रही थी।

उक्त अभियुक्तगणों द्वारा पुनः दिनांक 11.08.2026 को अपने भाई शाहनवाज के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए गाली-गलौच एवं जान से मारने की धमकी दी गई तथा गांव का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। इस संबंध में वादी शाहनवाज की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 14.08.2026 को तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0- 95ध्2026, धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

दोनों अभियोगों की विवेचना म0उ0नि0 रचना पठानिया द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान अभियुक्तगणों के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (छठॅ) जारी करवाए गए।

श्यामपुर पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

  1. नूर मोहम्मद पुत्र नूर आलम, उम्र 32 वर्ष
  2. रफी पुत्र नूर आलम, उम्र 28 वर्ष
  3. आरिफ पुत्र नूर आलम, उम्र 26 वर्ष

सभी निवासीगण ग्राम नलोवाला, कोतवाली श्यामपुर, जनपद हरिद्वार।

संबंधित अभियोग

मु0अ0सं0- 86ध्2026
धारा 3(5), 115(2), 352, 351(2), 74 बीएनएस

ad12

पुलिस टीम

  1. म0उ0नि0 रचना पठानिया
  2. उ0नि0 देवेन्द्र यादव
  3. हो0गा0 2339 विनोद रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *