Happy Independence Day…..आन-बान-शान से लहराया तिरंगा और अमर शहीदों को किया नमन| गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-गीता जोशी
देशभर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अमर शहीदों को नमन करते हुये आन-बान-शान से तिरंगा लहराया गया और भारत माता के जयकारों ने कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। इसी क्रम में उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के लालढांग में भी विभिन्न जगहों पर शान से तिरंगा लहराया गया और अमर शहीदों को शत-शत नमन किया गया।

इसी क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज गैंडीखाता में बहुत ही हर्षाे उल्लास के साथ मनाया गया । विद्यालय का बैंड दल अजय शर्मा के नेतृत्व में पूरी प्रभात तिरंगा रैली पूरे गांव में निकाली गई और उसके पश्चात विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य भानु प्रताप शर्मा पी टी ए अध्यक्ष जबर सिंह बिष्ट एस एम सी अध्यक्ष श्रीमती गुड़िया देवी व्यायाम शिक्षक अजय शर्मा मंच संचालन पविंदर कुमार ने किया अन्य अध्यापक भी विद्यालय में रहे अजीत यादव संतोष रावत उदयचंद ओम बदानी जी प्रकाश चंद देवरानी योगेश कुमार




डॉक्टर शकुन सिंह मंजू बिष्ट चेतन पुषण अंबिका नेगी विश्वास कुमार सैनी सीताराम जी अन्य अध्यापक विद्यालय में उपस्थित रहे कार्यक्रम और तिरंगा रैली में 15 अगस्त की शान को बहुत ही उत्तम बना दिया। कार्यक्रम की पश्चात प्रधानाचार्य द्वारा समस्त कार्यक्रम में प्रतिभा करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
