उत्तराखंडसंपादकीय

शिक्षक संगठन ने की संस्कृत शिक्षा के हालातों पर चर्चा|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, अगस्त। माध्यमिक संस्कृत शिक्षक व कर्मचारी संगठन की प्रदेशस्तरीय बैठक में उत्तराखंड में संस्कृत शिक्षा के हालातों पर चर्चा की गई।

नेपाली संस्कृत विद्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनसूया प्रसाद सुन्द्रियाल कहा कि संगठन संस्कृत विद्यालयों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयासरत है। बताया कि उनके द्वारा सचिव संस्कृत शिक्षा को प्रबन्धकीय शिक्षकों की तदर्थ नियुक्ति, संस्कृत विद्यालयों का ढांचागत विकास, पद सृजन, वित्तविहीन विद्यालयों को सहायता संबंधी विषयों से अवगत कराया गया। साथ ही शहर और गांवों में मानदेश प्राप्त शिक्षकों से संस्कृत संभाषण के आदेश का विरोध जताया गया है।

अध्यक्ष ने बताया कि सचिव द्वारा सभी विषयों पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है। सुंद्रियाल ने कहा कि सभी मामलों का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो संगठन आंदोलन को विवश होगा।

ad12

बैठक में प्रदेश महामंत्री डॉ. जनार्दन प्रसाद कैरवान, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी, संरक्षक डॉ. ओमप्रकाश पूर्वाल, सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट, देहरादून जनपद अध्यक्ष सुभाष डोभाल, हरिद्वार के पं. हेमंत तिवारी, टिहरी के डॉ. सुशील नौटियाल, पौड़ी से विनायक भट्ट, डॉ. शांति प्रसाद मैठानी, जितेंद्र भट्ट, डॉ. श्यामलाल गौड़, केशव बलियानी, नवीन कुमार भट्ट, तुलसी राम लखेड़ा, विनोद प्रसाद गैरोला, गणेश भट्ट, दिवाकर गौड़, सुबोध बमोला, नवल किशोर, जगतनयन बहुखंडी आदि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *