उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand …लघु नाटिका से बताया स्तनपान का महत्व|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

रायवाला, अगस्त। विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत सत्य साई संजीवनी अस्पताल में जागरूकता के उद्देश्य से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लघु नाटिका का मंचन और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

बुधवार को अस्पताल परिसर में नवजात शिशुओं को मां के दूध का महत्व व स्तनपान कराने के तौर तरीकों पर आयोजित गोष्ठी का शुभारम्भ अंतर्मन परिवार की संस्थापक अध्यक्ष सुषमा बछेती, आरती पन्त व डॉ रजनी सिंह ने किया। सुषमा बछेती ने सत्य साई अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की।

इस अवसर पर नर्सिंग स्टाफ ने ‘स्वस्थ जीवन में मां के दूध का महत्व’ विषयक लघु नाटिका से स्तनपान की तरीके समझाए गए। पोस्टर प्रतियोगिता में अदिति कुकरेती ने प्रथम, हिमानी लोबरे ने द्वितीय, प्रेरणा पंवार ने तृतीय और रीतू ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

ad12

मौके पर क्लिनिकल कोऑर्डिनेटर नीलम लता रजवाड़े, विशाल मधवाल, उषा रतूड़ी, विनय भट्ट, पूजा देवरानी, कंचन गुसाईं, दीक्षा कंडवाल, सरोनटीन, मन्मवती, भुवनेश्वरी, मनीषा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *