उत्तराखंडसंपादकीय

बनबसा में अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस का स्टोपेज मंजूर|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, अगस्त। केंद्र से अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के बनबसा रेलवे स्टेशन पर स्टोपेज को मंजूरी मिल गई है। पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस रेल सेवा के बनबसा में ठहराव की मांग की थी।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से मुख्यमंत्री को भेज अधिकारिक पत्र में यह जानकारी दी है। बताया गया कि रेल मंत्री ने जनसुविधा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री की सिफारिश पर यह निर्णय लिया है।

ad12

मुख्यमंत्री धामी ने इस निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। कहा कि इससे सीमांत क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, सैनिक परिवारों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। साथ ही इससे कुमाऊं क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *