उत्तराखंडसंपादकीय

11 अगस्त को यहां लग रहा रोजगार मेला|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, अगस्त। युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 11 अगस्त को एकदिनी रोजगार मेला का आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रतिष्ठित निजी कंपनियां 559 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार और चयन करेंगी।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले के लिए 04 अगस्त से पंजीकरण शुरू हो गया है। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पंजीकरण के समय अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, मूल शैक्षिकव अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र, उनकी छायाप्रति, सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो, वैध पहचान-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

ममता चौहान ने बताया कि रोजगार मेले में सीएएमपी-108, एनआईटीटी लिमिटेड, परिश्रम रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड, डिक्सॉन, एक्सिस बैंक, आईजोन, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, बारबेक्यू नेशन, आईपीसीए, मोचिको और टीआई मेडिकोज समेत कई प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

ad12

उन्होंने बताया कि संबंधित कंपनियों और उपलब्ध रिक्तियों की संख्या घट या बढ़ भी सकती है। उन्होंने जनपद के युवाओं से रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *