उत्तराखंडसंपादकीय

Kanwar Yatra 2026… टिहरी पुलिस का मेगा प्लान तैयार|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, जुलाई। कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए टिहरी पुलिस ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। मेले के दौरान 550 से अधिक पुलिस, पीएसी, होमगार्ड और पीआरडी जवान तैनात रहेंगे। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी 68 सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से की जाएगी, जबकि साइबर कमांडो और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखेगी।

मंगलवार को कैलाश गेट स्थित ओंकारानंद स्कूल में एसएसपी श्वेता चौबे ने मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। कहा कि कांवड़ यात्रा केवल सुरक्षा व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि सेवा और आस्था का महापर्व है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 12 पार्किंग स्थल, 5 खोया-पाया केंद्र, शिवानंद गेट पर विशेष पूछताछ केंद्र और 7 मोबाइल पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

गंगा स्नान घाटों पर पुलिस, एसडीआरएफ और राहत-बचाव टीमें 24 घंटे मौजूद रहेंगी। इसके अलावा होटल, धर्मशालाओं और किरायेदारों का सत्यापन अभियान, फायर सेफ्टी ऑडिट और ऑपरेशन क्लीन भी लगातार चलाया जाएगा ताकि मेले के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

ad12

एसएसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल सुरक्षा नहीं, बल्कि हर श्रद्धालु को “सेवा, सुरक्षा और सम्मान“ का ऐसा अनुभव देना है कि वह उत्तराखंड से सकारात्मक छवि साथ लेकर लौटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *