नमस्कार| आज इतवार है जानियेगा आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा।  आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित  कार्य उत्तरोत्तर सफलता की ओर बढ़ते  रहेंगे। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। कामकाज को लेकर महत्वपूर्ण लोगों से आपके संबंध भी बन सकते हैं। लेक़िन पिछले दिनों की अपेक्षा आज  आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। मानसिक उलझन के कारण भी आप असहज महसूस कर सकते हैं। जमीन ज़ायदाद को लेकर भी कोई समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। 

     वृष राशि-आज का दिन भी आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। आज आपको परिवार के किसी व्यक्ति के सहयोग से धन लाभ की संभावना बन रही है। करियर संबंधी कोई बड़ा बदलाव भी संभव है। यदि आप जमीन, मकान आदि खरीदने के बारे में विचाराधीन हैं, तो आपको आशानुकल परिणाम मिल सकते हैं।        

                                                         

      मिथुन राशि- आज का दिन  भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। आज आप कामकाज को लेकर भ्रमण पर जा सकते हैं। यदि आप नौकरी व्यवसाय संबंधी  किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आपको आशानुकल परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपका आत्मविश्वास व प्रस्तुतिकरण बहुत अच्छा रहने वाला है। कुल मिलाकर आज आपके द्वारा किये जाने सभी प्रयास आशानुकल परिणाम देने वाले रहेंगे।

      कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला।आपको नौकरी व्यवसाय में उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। ख़ासकर नौकरी वर्ग से जुड़े लोगों को आज प्रसन्नता मिल सकती है। जमीन-जायदाद से सम्बंधित पिछली परेशानियों का समाधान निकल सकता है। लेक़िन आर्थिक मामलों में निर्णय सोच समझकर लें। वाणी पर भी नियंत्रण रखें।।   

        

   सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर संबंधी प्रगति से आपको प्रसन्नता प्राप्त होगी। आज आपका मनोबल काफ़ी अच्छा रहेगा व मंत्रणा शक्ति बहुत कारगर रहेगी। कामकाज के बारे में आप कोई अच्छी रणनीति भी बना सकते हैं। यदि आप  सामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको प्रसिद्वि अथवा संगठन में पद भी मिल सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उपलब्धि कारक रहने वाला है।

     कन्या राशि- आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके बिगड़े हुए काम सुधरने शुरू होंगे। असन्तुलित आर्थिक स्थिति में सन्तुलन बनना शुरू होगा। लेकिन मानसिक अशांति व क्रोध की अधिकता आज भी बनी रहेगी। स्वास्थ्य कारणों से भी आप परेशान रह सकते हैं। दिन को अनुकूल बनाने के लिए दुर्गाकवच का पाठ करें।

     तुला राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके प्रस्तावित कार्यों में आने वाली बाधाऐं दूर होंगी। नौकरी व्यवसाय संबंधी यदि कोई उलझनें हैं,तो उनका निराकरण भी सम्भव है। लेक़िन दाम्पत्य जीवन में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। उपाय-दुर्गा चालीसा का पाठ करें।                                     

   वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको करियर संबधी कोई विशेष  उपलब्धि हासिल हो सकती है। नौकरी वर्ग से जुड़े लोगों को अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। लंबित पदोन्नति के मामले सुलझ सकते हैं।  नौकरी/ रोज़गार की चाहत रखने वालों को भी आज सफलता मिल सकती है।लेकिन आज भी आपको अति आत्मविश्वास में कोई क़दम उठाने  व क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

      धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके कार्यों में निरंतर सुधार की स्थिति बनी रहेगी। भाग्य का भी साथ मिलेगा। यदि आप विदेश गमन के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। पिता की तरफ से प्रसन्नता मिल सकती है। आप अधूरी शिक्षा को पूरी करने का मन भी बना सकते हैं। यदि आप परामर्शदाता व कानूनी प्रक्रिया से जुड़े हुए व्यक्ति हैं, तो आज आपको कोई विशेष  उपलब्धि मिल सकती है।        

         

    मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लेक़िन आर्थिक कमी के कारण व्यवसायी संबंधी कुछ योजनायें बाधित हो सकती हैं। कागज़ी कार्यवाही के लिए भी आज का दिन अनुकूल नही है। निकटस्थ बंधुजनों से मन मुटाव की स्थिति भी बन सकती है। धन निवेश अथवा आर्थिक लेनदेन के मामलों में भी सावधानी की ज़रूरत है। कुल मिलाकर आज आपको सावधानी पूर्वक दिन व्यतीत करना होगा। दिन की अनुकूलता के लिए महामृत्युंजय स्तोत्र का पाठ करें।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षाकृत मनुकूल रहने वाला है। कामकाज से लेकर प्रस्तावित कार्यो में सुधार की स्थिति बनेगी। रुके हुए कार्य भी प्रगति की ओर बढ़ सकते हैं। निकटस्थ परिजनों से भी किसी प्रकार का सहयोग मिल सकता है। लेक़िन  दाम्पत्य जीवन में आज भी टकराव की स्थिति बन सकती है। और टकराव का मुख्य कारण आपका  “अहं” भाव होगा। के  दिन की अनुकूलता के लिए उपाय-कालभैरव स्तोत्र का पाठ करें।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। कामकाज को लेकर आज आप अतिरिक्त दबाव महसूस कर सकते हैं। मानसिक तौर पर भी अस्थिरता बनी रहने की संभावना है। यदि आप लेखन,प्रस्तुतिकरण व  व्याख्याता आदि कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं,तो धैर्य व गम्भीरता बनाये रखें। हालाँकि आज भी आप करियर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण लोगों  व संस्थाओं से अच्छे संबंध बनाने में सफल हो सकते हैं।  दिन को अनुकूल बनाने के लिए-शिव चालीसा का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *