Laldhang News….जय श्रीराम, जय बजरंग बली, दिव्य व भव्य हुयी लालढांग की धरती| गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-गीता जोशी, लालढांग
लालढांग में धर्म-अध्यात्म का रंग गाढ़ा हो चला है। यहां तीन दिनी धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया है। जय श्रीराम, जय बजरंग बली के जयकारों की गूंज है।

दरअसल, मां काली मंदिर में मां काली मंदिर समिति के सदस्यों व श्रद्धालुओं द्वारा श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है तीन दिवसीय चलने वाले इस प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में आज 19 तारीख को श्री हनुमान जी की मूर्ति का लालढांग नगर में भ्रमण दिव्य शोभा यात्रा के रूप में किया गया शोभा यात्रा मां काली मंदिर से प्रारंभ होकर बस अड्डा लाल धाम बाजार नए गांव तिराहे तक होकर काली मंदिर में पहुंची शोभा यात्रा में सैकड़ों धर्मप्रेमी विभिन्न

कीर्तन मंडली की महिलाओं के द्वारा उत्साह के साथ शोभायात्रा में सहयोग किया प्राण प्रतिष्ठा के इस पावन अवसर पर दिनांक 20.7.26 को मां काली मंदिर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाना है आयोजक सभी धर्म प्रेमियों द्वारा श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर होने जा रहे 20-7.2026 मां काली मंदिर में होने जा रहे विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किए जाने का भी सभी श्रद्धालु भक्तगनो से अनुरोध किया गया
