उत्तराखंडसंपादकीय

Gopeshwar News…अस्पताल में भरभराकर गिरी दीवार, डॉक्टर की मौत|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

गोपेश्वर, 11 जुलाई। लगातार बारिश के बीच शनिवार को चमोली जिले के नारायणबगड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक हादसा हो गया। अस्पताल परिसर की दीवार अचानक भरभराकर गिरने से उसकी चपेट में आए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन डिमरी (45) की उपचार के दौरान मौत हो गई।

वर्चुअल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवलधार गोपेश्वर निवासी डॉ. नवीन डिमरी जो वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ में प्रभारी चिकित्साधिकारी के पद पर कार्यरत थे। शनिवार दोपहर करीब एक बजे लगातार वर्षा के कारण अस्पताल परिसर की दीवार क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। इससे वे मलबे में दब गए।

ad12

घटना के तुरंत बाद अस्पताल कर्मचारियों ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर उन्हें मलबे से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उपचिकित्सालय कर्णप्रयाग रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *