उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News…बदरी-केदार में असेट्स के मेंटेनेंस का बनाएं फ्रेमवर्क|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, 07 जुलाई। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण और बदरीनाथ मास्टर प्लान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से केदारनाथ पुनर्निर्माण के अलावा प्रत्येक कार्य के भौतिक व वित्तीय प्रगति और डेडलाइन की जानकारी हासिल की।

मुख्य सचिव ने कहा कि केदारनाथ धाम में 6 ब्लॉक्स का कार्य तत्काल शुरू कराया जाए। प्रत्येक कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने डीएम रुद्रप्रयाग को केदारनाथ यात्रा क्षेत्र के लिए एकीकृत कूड़ा प्रबंधन योजना तैयार करने को कहा। ताकि यात्रा सीजन में कूड़े के डिस्पोजल की समुचित व्यवस्था हो सके।

सीएस आनंद वर्द्धन ने बदरीनाथ मास्टर प्लान फेज 1 और फेज 2 के कार्यों की प्रगति भी जानी। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट में निहित सभी कंटेंट और आर्ट वर्क को साथ-साथ शुरू कराया जाए।

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि केदारनाथ व बदरीनाथ में जो भी असेट्स और सुविधाएं स्थापित की जा रही हैं, उनके ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस के लिए फ्रेमवर्क तैयार कर लिया जाए। कहा कि इनके संचालन के लिए संस्थाएं पूर्व निर्धारित रहेंगी तो हैंड ओवर करने के उपरांत मेंटेनेंस आदि की जिम्मेदारी निर्धारण में सहायता मिलेगी।

ad12

इस अवसर पर सचिव धीरज गर्ब्याल, अपर सचिव विनीत कुमार और संबंधित जनपदों से जिलाधिकारी वर्चुअल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *