उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand Samachar…रुद्रपुर में EWS के लिए 1872 फ्लैट तैयार|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

रुद्रपुर, 25 जून। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के संकल्प के साथ उत्तराखंड और भारत सरकार की एक बड़ी आवासीय परियोजना रुद्रपुर में साकार होने जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत ग्राम बागवाला में 1872 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आवासों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों और सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की देखरेख में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण (ऊधमसिंह नगर) द्वारा इस महत्वाकांक्षी योजना को संचालित किया जा रहा है। ‘अपना घर, अपना स्वाभिमान’ की भावना से तैयार इस परियोजना में 832 फ्लैट पूरी तरह तैयार हैं, जबकि 512 अतिरिक्त फ्लैटों में अंतिम चरण का काम तेजी से चल रहा है।

सबसे खास बात यह है कि 6 लाख रुपये की लागत वाले इन आधुनिक फ्लैटों के लिए लाभार्थी को मात्र 3 लाख रुपये ही देने होंगे। शेष 3 लाख रुपये की राशि केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार द्वारा डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की सब्सिडी के रूप में वहन की जाएगी।

बागवाला स्थित यह परिसर मुख्य बाजार से 3 किमी, बस स्टैंड से 6 किमी और रेलवे स्टेशन से 8 किमी की दूरी पर है, जिससे निवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। आवास आवंटन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए कंप्यूटर आधारित रैंडमाइजेशन लॉटरी प्रणाली अपनाई जाएगी।

ad12

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का पीएम आवास योजना के एमआईएस पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। साथ ही, आवेदक 17 जून 2015 से पूर्व का उत्तराखंड का निवासी होना चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए और देश में कहीं भी कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए। मात्र 5,000 रुपये जमा कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। शेष राशि के भुगतान के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण (लोन) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *