उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand… अनुपस्थित वोटर के घर तीन बार जाएं BLO|Click कर पढ़ियेे पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, 16 जून। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम और केंद्रीय निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गणना फार्म वितरण और उनके डिजिटाइजेशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों को तय समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत फार्म वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जनपदों में वितरण कार्य पूरा हो चुका है, वे अब पूरी तरह डिजिटाइजेशन पर ध्यान केंद्रित करें। प्रगति को गति देने के लिए जिलाधिकारियों को स्वयं बूथवार समीक्षा करने और धीमी गति वाले बूथों पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में अनुपस्थित मतदाताओं को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। डॉ. पुरुषोत्तम ने कहा कि घर पर न मिलने वाले मतदाताओं के पते पर बीएलओ और बीएलए अनिवार्य रूप से तीन बार विजिट करें। वहीं, उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने स्पष्ट किया कि ’एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ और डुप्लीकेट’ (ASD) वोटरों के गणना फार्म पर बीएलओ अपनी फील्ड रिपोर्ट दर्ज करें और इसकी सूची बूथ लेवल एजेंट्स से भी साझा करें।

ad12

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास समेत जिलाधिकारी और ईआरओ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *