उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand…. चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक महाधिवेशन संपन्न, सुंदर लाल आर्य अध्यक्ष और जंबू प्रसाद बने महामंत्री |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

न्यू टिहरी | चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड का द्विवार्षिक महाधिवेशन न्यू टिहरी के इंटीग्रेटेड इलेक्शन सभागार में 27 अक्टूबर 2026 की देर रात्रि तक अत्यंत उत्साह के साथ संपन्न हुआ। महासंघ के इस महाधिवेशन की अध्यक्षता सुंदर लाल आर्य ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री जंबू प्रसाद द्वारा किया गया।

अतिथियों का भव्य स्वागत एवं मांग-पत्र

कार्यक्रम के प्रथम चरण में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री खेम सिंह चौहान और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सोहन सिंह रावत का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट सम्मानित किया गया। महासंघ के पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित एक मांग-पत्र अतिथियों को सौंपा, जिसमें मांगों के शीघ्र निस्तारण और मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वार्ता आयोजित कराने का अनुरोध किया गया।

कर्मचारियों की मांगों पर सरकार का सकारात्मक रुख: राज्य मंत्री

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री खेम सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी किसी भी विभाग की रीढ़ होते हैं और उन्हें उनका हक मिलना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन कराकर कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

प्रमुख मांगों में 4200 ग्रेड पे, पदोन्नति, वेतन विसंगति, 6000 रुपये वर्दी भत्ता, चतुर्थ श्रेणी पदों पर राजकीय नियुक्तियां और डाउन ग्रेड पे के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष सोहन सिंह रावत ने कहा कि कर्मचारी विभागों की नींव हैं और उनके इस मांग-पत्र को सरकार तक पूरी मजबूती से पहुंचाया जाएगा।

कड़े मुकाबले में सुंदर लाल आर्य अध्यक्ष और जंबू प्रसाद बने महामंत्री

सत्र के दूसरे चरण में सभी जनपदों और विभागों के पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे। इसके पश्चात अध्यक्ष ने अपनी पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन का ऐलान किया। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी भगवान सिंह राणा (ग्राम्य विकास विभाग) और सहायक चुनाव अधिकारी राजीव नेगी (सिंचाई विभाग) को अधिकृत किया गया।

महासंघ के सात मुख्य पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया में प्रदेशभर के अध्यक्षों, मंत्रियों और प्रांतीय पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया:

  • अध्यक्ष पद: सुंदर लाल आर्य और त्रिलोक सिंह बिष्ट के बीच कड़े मुकाबले के बाद सुंदर लाल आर्य विजयी रहे।
  • महामंत्री पद: जंबू प्रसाद और हरिकेश भारती के बीच मुकाबले में जंबू प्रसाद ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी

सदन में सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण पदों पर निम्नलिखित पदाधिकारियों की घोषणा की गई:

ad12

  • प्रांतीय संरक्षक: बनवारी रावत
  • प्रदेश प्रवक्ता: गोविंद सिंह नेगी
  • मुख्य सलाहकार: दिनेश लखेड़ा
  • कार्यकारी अध्यक्ष: रुकम सिंह नेगी
  • कार्यकारी महामंत्री: दीवान सिंह रावत
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: राजपाल सिंह बिष्ट
  • प्रदेश कोषाध्यक्ष: चंद्रमोहन रूढ़ियाल
  • प्रदेश ऑडिटर: वी.पी. पाठक

इस प्रांतीय महाधिवेशन में प्रदेश भर से आए सैकड़ों पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *