Haridwar News.. इस एसोसिएशन का जिला उपाध्यक्ष बनने पर मनोज कुमार ने जताया आभार|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मडिया हाउस
हरिद्वार। मेडिकल फार्मासिस्ट एसोसिएशन हरिद्वार (रजिस्टर्ड) में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर मनोज कुमार ने संगठन के जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार चैहान का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
मनोज कुमार ने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताया गया विश्वास और सम्मान उनके लिए गर्व एवं जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे संगठन की गरिमा, उद्देश्यों तथा फार्मासिस्ट हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।


उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भी धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास के कारण ही उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त हुई है। उन्होंने सभी साथियों के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा फार्मासिस्टों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
मनोज कुमार वर्तमान में लालढांग मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं तथा अब मेडिकल फार्मासिस्ट एसोसिएशन हरिद्वार (रजिस्टर्ड) में जिला उपाध्यक्ष के रूप में अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।