उत्तराखंडहेल्थ

Haridwar News…‘ हरित योग कार्यक्रम ’ योग और प्रकृति संरक्षण का अद्भुत संगम|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की जन-जागरूकता श्रृंखला के अंतर्गत बड़े हनुमान मंदिर, बैरागी कैंप, हरिद्वार में ‘हरित योग कार्यक्रम’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जनसामान्य को जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने की तथा सह-अध्यक्षता आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. अश्वनी कौशिक द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयुष मिशन विशेषज्ञ डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डोभालवाला, देहरादून के उप प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार तथा राष्ट्रीय आयुष मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह रावत ने सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योगाभ्यास से हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन, मानसिक शांति एवं पर्यावरणीय संतुलन के महत्व पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किय

ad12

अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य संवर्धन दोनों ही वैश्विक आवश्यकता बन चुके हैं। ऐसे में “हरित योग” की अवधारणा स्वस्थ समाज एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *