Uncategorized

Garhwal News…मंत्री धन सिंह ने किया विकास योजनाओं का शिलान्यास|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

श्रीनगर (गढ़वाल)। कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को पैठाणी, पाबौ और खिर्सू भ्रमण के दौरान करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

पैठाणी स्थित प्रसिद्ध राहु मंदिर मेकं पूजा-अर्चना के साथ डॉ. रावत ने क्षेत्र भ्रमण की शुरूआत की। उन्होंने मंदिर परिसर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण के साथ अधिकारियों को गुणवत्ता और समय का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

पाबौ क्षेत्र में डॉ. रावत ने 55.50 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित बिडोली विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास किया। इसके अलावा राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पसीणा में 9.14 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य और 2.10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से मोल्काखाल-टीला मोटर मार्ग के वन टाइम मेंटेनेंस कार्य का भी शुभारंभ किया।

खिर्सू क्षेत्र में उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोबरी में 30.70 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का शिलान्यास और राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैंसवाड़ा में पूर्ण हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

ad12

मौके पर जिला पंचायत सदस्य शिवचरण नौडियाल, हरेंद्र नेगी, गणेश नेगी राठी, वीरेंद्र रावत, मातवर सिंह रावत, धूम सिंह, शिव लाल, पंकज सिंह रावत, अनिल सिंह नेगी, ग्राम प्रधान टीला गीता देवी, दीपक त्रिपाठी, अनिल नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *