Uttarakhand Weather Update….तो गर्मी की आफत से मिलेगी राहत..|Click कर जानिये हाल-ए-मौसम

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
Uttarakhand Weather Update : देहरादून। उत्तराखंड में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दिनों के लिए राज्य के कई जिलों में बारिश, गर्जन, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विभाग ने 28 मई के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने के साथ कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

वहीं, 29 मई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना भी व्यक्त की गई है। 30 और 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।