उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…₹1.15 करोड़ में बदलेगी ऋषिकेश की तस्वीर|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। नगर निगम क्षेत्र में मेयर शम्भू पासवान ने ₹1.15 करोड़ की लागत की विभिन्न परियोजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया। योजनाओं में सड़क और निर्माण के अलावा जल निकासी व्यवस्था और खेल सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी गई।



विकास योजनाओं में गुमानीवाला में लगभग ₹18 लाख की लागत से सड़कों पर टाइल्स निर्माण, शिवाजीनगर में जलभराव के समाधान के लिए करीब ₹35 लाख की लागत से नाला निर्माण कार्य शुरू किया गया। वहीं गंगानगर में ₹62 लाख की लागत से नए बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ।

ad12



पासवान ने कहा कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड का संतुलित विकास उनकी प्राथमिकताओं है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मौके पर नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी, अभिनव मलिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *