उत्तराखंडसंपादकीय

rISHIKESH nEWS…जनता के आशीर्वाद से मिलती है जनसेवा की प्रेरणा|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के जन्मदिन पर पूरे दिन विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित हुए। उनके आवास पर ही सुबह से ही शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासी बधाई देने पहुंचने लगे थे।

अग्रवाल ने वीरभद्र मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना व आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद कुष्ठ आश्रम में पौधारोपण व जरूरतमंदों को राशन वितरण किया। ट्रांजिट कैंप में शीतल पेय वितरण के अलावा सरकारी अस्पताल में गढ़ सेवा संस्थान के सहयोग से मरीजों को फल बांटे।

दोपहर में होटल विलाना में भाजपा जिला कार्यकर्ताओं द्वारा केक कटिंग कर अग्रवाल का स्वागत किया गया। इसके बाद वह दुर्गा मंदिर में जलपान वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। श्यामपुर मंडल के कार्यक्रम में अग्रवाल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। शाम को त्रिवेणीघाट पर युवा मोर्चा के कार्यक्रम के साथ गंगा आरती में और फिर साईं मंदिर में आरती में प्रतिभाग किया।

विधायक अग्रवाल ने अपने शुभचिंतकों का आभार जताने के साथ, कहा कि जनता का यह स्नेह और आशीर्वाद उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

ad12

कार्यक्रमों में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा शिवम टुटेजा, व्यापारी नेता केके लाम्बा, प्रदीप कोहली, अनिरुद्ध शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक भट्ट, सुमित पवार, राजपाल ठाकुर, पुनीता भंडारी, वंदना स्वामी, ममता नयाल, पिंकी धस्माना, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *