उत्तराखंडसंपादकीय

Garhwal News….संवाद और सेवा का केंद्र बनेगा नया भाजपा कार्यालय|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने संगठन कार्यालय को जनसेवा का केंद्र बताया।

कार्यालय के शुभारंभ पर मंत्री सतपाल महाराज और डॉ. धन सिंह रावत ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर महाराज ने कहा कि यह भवन संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और जनसेवा के नए संकल्प का केंद्र है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा का लगातार विस्तार हो रहा है।

महाराज ने कहा कि 2014 के बाद भाजपा ने केवल चुनावी जीत ही नहीं, बल्कि विचारधारा और जनविश्वास की भी विजय हासिल की है। दावा किया कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। देश के 22 राज्यों में उसकी सरकार है।

उन्होंने कहा कि नया जिला कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा, संवाद और सेवा का केंद्र बनेगा। यहां से सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और प्रभावी ढंग से किया जाएगा।

ad12

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर, पौड़ी विधायक राजकुमार फौरी, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, महिपाल सिंह नेगी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष परमिला भंडारी, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष नरेंद्र टम्टा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गणेश राठी, पूर्व विधायक यशपाल बेनाम, मुकेश कोहली, विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष राकेश गौड़, पूर्व जिला अध्यक्ष सुषमा रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना बुटोला, नगरपालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *