उत्तराखंडसंपादकीय

Chardham Yatra News… केंद्र से मांगी 5% अतिरिक्त LPG|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों और आपदा संवेदनशीलता का हवाला देते हुए राज्य के लिए एलपीजी आपूर्ति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से चारधाम यात्रा के सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को पूर्व की तरह 100 प्रतिशत रखने की मांग की। अवगत कराया कि अप्रैल से नवंबर तक चलने वाली यात्रा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे व्यावसायिक गैस की मांग में भारी उछाल आता है। यात्रा अवधि के दौरान राज्य को लगभग 9,67,949 व्यावसायिक सिलेंडरों की आवश्यकता होती है।

मानसून की चुनौतियों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जून से सितंबर के बीच राज्य को प्रतिवर्ष प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के दौरान एलपीजी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। स्थिति से निपटने के लिए उन्होंने राज्य को व्यावसायिक सिलेंडरों का 5 प्रतिशत (लगभग 48,397 सिलेंडर) अतिरिक्त आवंटन मांगा है।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से धार्मिक, सांस्कृतिक और साहसिक पर्यटन पर टिकी है। चारधाम यात्रा न केवल राज्य की सांस्कृतिक पहचान है, बल्कि स्थानीय आर्थिक गतिविधियों का मुख्य स्तंभ भी है।

ad12

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। दोहराया कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के हितों और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *