उत्तराखंडसंपादकीय

Kotdwar News…विद्यार्थियों को स्वरोजगार सॉफ्ट स्किल्स की जानकारी दी |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

डॉ पीतांबर दत्त बरथवाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एक दिवसीय कार्यशाला(समीक्षा बैठक) का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला मे वाधवानी फाऊंडेशन एवं क्षेत्रीय कार्यालय उच्च शिक्षा देहरादून से संयुक्त विशेषज्ञों की टीम ने महाविद्यालय में नेशनल फिनिशिंग स्कूल:एम्पलॉयबिलिटी स्किल कोर्सेज एवं करियर में इस कोर्स की उपयोगिता पर छात्र-छात्राओं के साथ उपस्थित होकर संवाद किया।


महाविद्यालय के नोडल डॉ सुरेश कुमार ने विशेषज्ञों का महाविद्यालय की ओर से स्वागत किया। उन्होंने रोजगार योग्यता कौशल और इसके कोर्सेज को समय की आवश्यकता बताया। वाधवानी स्किल प्रोग्राम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार डोबरियाल ने छात्रों को वाधवानी स्किल प्रोग्राम की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया।


वाधवानी फाऊंडेशन के कोलकाता से आये विशेषज्ञ प्रसेनजीत बनर्जी ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ सीधा संवाद किया गया। उन्होंने वाधवानी फाऊंडेशन की तरफ से चलाए जा रहे छात्र हित के कार्यक्रमों विशेषतः एनएफसी: एम्पलाईेबिलिटी स्किल्स प्रोग्राम पर जोर दिया। इसके अंतर्गत उन्होंने प्लेसमेंट प्रेप फीचर की उपयोगिता को भी छात्रों के साथ साझा किया।


विशेषज्ञ ने छात्रों की उपस्थिति और सीखने के उत्साह की सराहना की है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीएस नेगी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार व वाधवानी फाउंडेशन की ओर से चलाया जा रहा प्रयास अत्यंत उपयोगी व लाभप्रद है। छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि वे शैक्षणिक ज्ञान तक ही सीमित ना रहे बल्कि तकनीकी व रोजगार पर कौशल को भी विकसित करें। कार्यशाला में महाविद्यालय की वाधवानी फाऊंडेशन से प्रशिक्षित फैकल्टी सदस्य डॉ ऐश्वर्या राणा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी प्रेरणादायक व सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ad12

कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर तृप्ति दीक्षित द्वारा कौशल विकास की महत्ता को बताते हुए समस्त छात्र-छात्राओं व उपस्थित टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में कौशल विकास समिति के अन्य सदस्य डॉ जितेंद्र दिवाकर व डॉक्टर हिमांशु उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और साथ ही यह कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी व प्रेरणादायक सिद्ध हुआ जिससे उन्हें अपने कैरियर निर्माण प्लेसमेंट व इंटरव्यू कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *