उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News….सावधानियां बरतें श्रद्धालु, दस्तावेज रखें साथः महाराज|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सरकार ने व्यापक इंतजाम किए हैं, लेकिन यात्रियों का सहयोग भी बेहद जरूरी है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से फोटो क्यूआर (फत्) कोड युक्त रजिस्ट्रेशन पास और आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ रखने को कहा। साथ ही 50 वर्ष से अधिक आयु या किसी बीमारी से ग्रस्त लोगों को यात्रा से पहले हेल्थ चेकअप कराकर प्रमाण पत्र साथ रखने की सलाह दी गई है।

स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि धामों की पवित्रता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। यात्रा मार्ग में प्लास्टिक और कचरा इधर-उधर न फैलाएं और निर्धारित स्थानों पर ही डालें। धाम क्षेत्रों में शराब और मांसाहार पूर्णतः प्रतिबंधित है, जिसका पालन अनिवार्य रूप से करें।

ad12

उन्होंने मौसम को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह भी दी है। कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए गर्म कपड़े, रेनकोट और जरूरी सामान साथ रखें। तापमान रात में शून्य डिग्री तक गिर सकता है। आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070, 1077, 112 और 108 अपने पास सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *