उत्तराखंडसंपादकीय

Laldhang News….हाथी भगाने गया किसान घायल, ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त| गीता जोशी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-गीता जोशी, लालढांग
लालढांग क्षेत्र के लहारपुर गांव में खेत में आए हाथी को भगाने गए किसान के ट्रैक्टर पर हाथी ने टक्कर मार कर ट्रेक्टर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी की टक्कर से ट्रैक्टर चालक ने किसी तरह भागकर जान तो बचायी लेकिन किसान घायल हो गया है। घायलावस्था में एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।


जानकारी के अनुसार गांव में पिछले पांच दिनों से शाम ढलते ही हाथी खेतो में आकर फसलों को खा रहा हैं। हाथी को खेतो से निकालने के बाद भी हाथी टस से मस नहीं होता है।जिससे किसानों को आर्थिक हानि सहनी पड़ रही है। बुधवार को सुबह चार बजे के लगभग टीकम सिंह अपने खेत से हाथी को ट्रैक्टर से भगाने के लिए गया तो हाथी ने टैक्टर को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया । ट्रैक्टर चला रहे किसान ने किसी तरह भाग कर जान बचाई जिसमें किसान भागते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से जा रहे किसान के भाई प्रीतम सैनी ने हल्ला मचाया और ग्रामीण भी वहा पहुंच गए तब जाकर हाथी जंगल की ओर गया। घायल किसान को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए ले गए।


ad12

हाथी के हमले से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ हैं।। चिड़ियापुर रेंज के वन क्षेत्रअधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि जैसा कि मेरी जानकारी में हाथी ने टैक्टर पर हमला कर ट्रेक्टर को क्षतिग्रस्त किया हैं व चालक भी घायल हुआ हैं।पीड़ित के आवेदन करने पर मुआवजा हेतु कार्यवाही की जाएगी। हाथी को खेतो में आने से रोकने के लिए टीम द्वारा गश्त की जाएगी।घायल किसान की उपचार के बाद जिला अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।मौके पर सेक्शन अधिकारी गौतम राठौर,वन दरोगा धर्मपाल सिंह रावत, व अन्य वन कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *