उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News….सिद्धपीठ मां कुंजापुरी मंदिर के दर्शन को महिलाओं के लिए धार्मिक यात्रा|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

क्लिक कर पढ़िये पूरी खबर

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। गढ़ महिला उत्थान समिति की ओर से ग्रामसभा खैरीं खुर्द के ठाकुरपुर से सिद्धपीठ मां कुंजापुरी मंदिर के दर्शन को महिलाओं के लिए धार्मिक यात्रा आयोजित की गई।

रविवार को संयोजक जयेंद्र रमोला, समिति अध्यक्ष कुसुमलता शर्मा और ग्राम प्रधान शकुंतला बिष्ट ने यात्रा का शुभारंभ किया। कुसुमलता शर्मा और सचिव कृष्णा जयेंद्र रमोला ने बताया कि समिति का उद्देश्य महिलाओं के माध्यम से संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

जयेंद्र रमोला और प्रधान शकुंतला बिष्ट ने कहा कि नवरात्र में यात्राएं महिलाओं को धार्मिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का सराहनीय प्रयास हैं।

ad12

मौके पर उमा ओबेरॉय, ईशा चौहान, विजयराम पेटवाल, हर्षपति सेमवाल, रोहित नेगी, गजेन्द्र गुसाईं, विजयपाल पंवार, रीना चौहान आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *