उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News….स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राथमिक व जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता से स्वच्छता का संदेश दिया।

चित्रकला प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मॉडल स्कूल ढालवाला की छात्रा रूकमणी ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और अंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में विद्या निकेतन स्कूल की अंशिका गौड प्रथम, स्वामी प्रेमानंद स्कूल की नेहा द्वितीय और लाल बहादुर शास्त्री स्कूल की आयशा तृतीय रहीं। निबंध प्रतियोगिता में आरूषी कैंतूरा ने प्रथम और निशा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देशन में विजेताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। पालिकाध्यक्ष ने स्वच्छता को स्वस्थ और विकसित समाज की आधारशिला बताते हुए सभी से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की।

ad12

मौके पर कर अधीक्षक अनुराधा गोयल, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, लिपिक विकास सेमवाल, पिंकी तड़ियाल, अध्यापक विनोद बिजल्वाण, अनुपमा आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *