उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News….खैरी कलां की महिलाओं ने किए कुंजापुरी मंदिर के दर्शन |Click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

क्लिक कर पढ़िये पूरी खबर

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। गढ़ महिला उत्थान समिति की ओर से ग्रामसभा खैरी कलां की मातृशक्ति के लिए धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। महिलाओं के जत्थे ने सिद्धपीठ कुंजापुरी मंदिर के दर्शन किए।

रविवार को यात्रा का शुभारंभ संयोजक एवं कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने ध्वज दिखाकर किया। रमोला ने कहा कि महिलाओं की सामाजिक व धार्मिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है।

समिति की उपाध्यक्ष संगीता राणा ने कहा कि ऐसी यात्राओं से आस्था, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सचिव कृष्णा जयेंद्र रमोला ने बताया कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर उन्हें संस्कृति, आस्था, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।

ad12

मौके पर खैंरी कलां की ग्राम प्रधान शबनम, उमा ओबेरॉय, ईशा चौहान, शोभा पंवार, देव सिंह राणा, आनंद रावत, किशोर रांगड़, विजयपाल पंवार, राजेंद्र बिट्टू राणा, रोहित नेगी, निर्मल रागड़, सुभाष नेगी, आज़ाद राणा, जितेंद्र रागड़, हिमांशु जाटव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *