उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…भरत मंदिर में 12 अप्रैल को लगेगा स्वास्थ्य शिविर |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। भरत मंदिर ट्रस्ट की ओर से 12 अप्रैल को प्रस्तावित स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों को लेकर रविवार को मंथन किया गया। बताया गया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श और उपचार उपलब्ध कराएंगे।

भरत मंदिर सभागार में महंत वत्सल प्रपनाचार्य महाराज ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। कहा कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण तभी संभव है, जब नागरिकों का स्वास्थ्य बेहतर और शरीर निरोगी हो।

पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने बताया कि शिविर में मस्तिष्क रोग, त्वचा रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, बाल रोग और स्त्री रोग सहित विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगें। इसके अलावा फिजिशियन द्वारा संपूर्ण स्वास्थ्य जांच और आवश्यक परीक्षण भी किए जाएंगे।

ad12

बैठक में मेयर शंभू पासवान, हर्षवर्धन शर्मा, विनय उनियाल, वरुण शर्मा, भगतराम कोठारी, रवि शास्त्री, अशोक कुमार रस्तोगी, राकेश सिंह, बचन सिंह पोखरियाल, जयेंद्र रमोला, अशोक अग्रवाल, सुनील प्रभाकर, चंद्रशेखर, चंद्रमोहन नारंग, मनोरंजन देवरानी, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, अमित उप्पल, संजय ध्यानी, अनिल रावत, रामकुमार सेंगर, राहुल शर्मा, राजेश कोठियाल, मयंक भट्ट, संजीव कुमार, सुनील दत्त थपलियाल, रंजन अंथवाल, अमित चटर्जी, विनोद कोठियाल, प्रवीण रावत, दीपक भारद्वाज, प्रतीक खन्ना, आदित्य झा, ध्रुव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *