Uttarakhand…ये कांग्रेसी नेता कांग्रेस से निष्कासित| पत्नी को टिकट न मिलने से थे नाराज| Click कर पढ़िये पूरी News
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-उत्तराखंड
सियासी मौसम में सियासत एकदम चरम पर है। बड़ी खबर है कि कांग्रेस में कई पदों पर 45 साल तक सेवा देने वाले उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके कुछ देर बाद ही पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मथुरादत्त ने पिथौरागढ़ नगर निगम के मेयर पद पर पत्नी को टिकट न मिलने पर कई वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे।
मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि टिकट बंटवारे के विवादों के बीच सबसे बड़ा और चर्चित विवाद और कांग्रेस के लिए सदमा मथुरादत्त जोशी का जाना है। जोशी इस बात से नाराज थे कि पार्टी में इतने लंबे समय तक सेवा देने के बावजूद उनकी पत्नी को पिथौरागढ़ मेयर का टिकट नहीं दिया गया।
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2025/01/image-15.png?resize=674%2C379&ssl=1)
मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि उनकी बयानबाजी के बाद से पार्टी के कई नेता काफी असहज थे तो संगठन के स्तर पर भी इसे गलत माना जा रहा था। शनिवार को मथुरादत्त जोशी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2024/12/image-14.png?resize=319%2C158&ssl=1)
बतािया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य सचिव धनीलाल शाह ने निकाय चुनाव को लेकर पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप और पार्टी की नीतियों के खिलाफ दुष्प्रचार के आधार पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। निकाय चुनाव में पार्टी से बगावत करने वाले कई अन्य कांग्रेसियों को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।